फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होंगी नई बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर, मुरादाबाद, वृंदावन, देहरादून, बुलंदशहर को आज से बस सेवा शुरू
विज्ञापन

आगरा, चंडीगढ़ व हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलाईं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर। रामनगर, मुरादाबाद, वृंदावन, देहरादून, बुलंदशहर के लिए शुक्रवार की सुबह से बस सेवा शुरू होने जा रही है। यही नहीं, आगरा, चंडीगढ़, हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रामनगर, मुरादाबाद, वृंदावन, देहरादून, बुलंदशहर के लिए रोहतक से सीधे कोई बस सेवा नहीं थी। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर पिछले दिनों हरियाणा-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सरकार के उच्चाधिकारियों के बीच मंथन हुआ, जिसमें कुछ जिलों के लिए नई बस सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया। यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड एक-दूसरे से सटे राज्य हैं। पर्यटन की दृष्टि से तीनों प्रदेश महत्वपूर्ण हैं। हर साल लाखों पर्यटक इन राज्यों में घूमने के लिए आते हैं। इतना होने के बावजूद इन राज्यों के बीच बसों का संचालन व्यवस्थित नहीं। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि नई बस और अतिरिक्त बस सेवा शुक्रवार सुबह से शुरू कर दी जाएगी। इसके लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



इस समय पर चलेंगी बसें
आगरा के लिए सुबह 4:30, 5:30 व 6:00 बजे।
हरिद्वार के लिए सुबह 4:20, 4:50 व 6:20 बजे।
मुरादाबाद के लिए सुबह 7:00 बजे।
बुलंदशहर के लिए 7:30 बजे।
देहरादून के लिए 5:50 बजे।
रामनगर के लिए दोपहर 12:30 बजे।
वृंदावन के लिए 12:30 बजे।
चंडीगढ़ के लिए सुबह 7:30 व 8:30 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें