फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडगांव की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 124 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित एसएनजे 13
विज्ञापन

विजेता को सम्मानित करते आयोजक।

गुरुग्राम की टीम ने फरीदाबाद की टीम को 124 रनों से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जींद रोड स्थित डीपीएस स्कूल के राजेंद्र गोयल क्रिकेट स्टेडियम में द्वितीय मंगलराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का 18वां मैच शुक्रवार को डिवाइन क्रिकेट एकेडमी फरीदाबाद तथा क्रिकेटर क्रिकेट एकेडमी गुड़गांव के बीच खेला गया। इसमें फरीदाबाद की टीम को गुड़गांव की टीम ने 124 रनों से हरा दिया। मैंच में नाबाद 99 रनों की शानदार पारी खेलने वाले लोकेश को मैन ऑफ दा मैच चुना गया।

क्रिकेटर क्रिकेट एकेडमी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 266 रन बनाए। वहीं 267 रनों का पीछा करने उतरी डिवाइन क्रिकेट एकेडमी ने 142 रनों पर अपने सारे विकेट खो दिए और क्रिकेटर क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 124 रनों से जीत लिया। क्रिकेटर क्रिकेट एकेडमी के लोकेश गेट ने 69 गेंदों मे नाबाद 99 रन बनाए, अरुण कटारिया ने 43 गेंदों 38 रन बनाए। अमित कटारिया ने 30 गेंदों पर 34 रन, तथा सौरभ ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाशदीप ने 8 ओवर में 53 रन देकर 2 विकेट लिए। डिवाइन क्रिकेट एकेडमी 37.4 ओवर सभी विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इसमें अंकित कुकरेजा ने 103 गेंदों पर 62 रन बनाए । क्रिकेटर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाशदीप ने 8 ओवर मे 34 रन देकर चार विकेट, अजमेर ने आठ ओवर में 22 रन देकर दो विकेट और अरुण ने आठ ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए। क्रिकेटर क्रिकेट एकेडमी ने इस मैच को 124 रनों से जीत लिया। इस अवसर पर आयोजक समिति के सदस्य समीर राणा, पुनीत गुप्ता, प्रदीप वशिष्ठ, रतनदीप, राजेश मित्तल, राकेश सैनी, प्रदीप अनूप सैनी, प्रदीप डबास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें