फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में पटवारी नहीं पहुंचने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में पटवारी नहीं पहुंचने पर जताया रोष
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों एवं किसानों का नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय पर 16वें दिन भी धरना जारी रहा। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता प्रधान मास्टर रामरतन घसौला ने की जबकि संचालन कर्ण सिंह समसपुर ने किया। पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सिंह व पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सांगवान ने भी धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
विज्ञापन

रणधीर सिंह कुंगड, सुरेंद्र सिंह मोठसरा, धर्मवीर खेड़ी बूरा ने कहा कि सरकार अनावश्यक शर्ते लागू करके किसानों की सरसों खरीद में परेशानी पैदा कर रही है। धरने के दौरान कुछ दिन पहले पदाधिकारियों के साथ तहसीलदार व सचिव मार्केट कमेटी की वार्ता में यह निर्णय लिया गया था कि जिस भी गांव की सरसों खरीद है उस दिन उस गांव का पटवारी मार्केट कार्यालय में हाजिर होकर किसानों के कागजात पूरे करवाएंगे। वहीं पटवारी ने मिलने के कारण मंगलवार को कासनी, झींझर, मालपोश, साकरोड, निमड़ी आदि गांवों के किसान भटकते रहे। इस मौके पर कप्तान सुल्तान सिंह मकडाना, रणधीर घिकाड़ा, ज्ञानीराम, नंदराम, जोगेंद्र सिंह समसपुर, दलबीर उण, मास्टर धर्मबीर निमली, साधुराम पूर्व बीईओ लोहरबाड़ा, गोपीचंद साहुवास, राज सिंह सरपंच, अनील पांडवान, विकास सांगवान, अनिल धवन, मास्टर राजपाल चरखी, हवा सिंह बिगोवा, रामनिवास रानीला, सत्यवीर फौगाट चरखी, समुंद्र सिंह पूर्व सरपंच बिगोवा, हवा सिंह, जयभगवान, राजकुमार झींझर, जयभगवान बलकरा, सोनू महराणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें