फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग,शहर में रोष मार्च निकालकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, शहर में रोष मार्च निकालकर जताया विरोध
विज्ञापन

चरखी दादरी।
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के आदेशों पर पुर्नविचार याचिका दायर करने की मांग को लेकर सोमवार को दलित समुदाय के लोगों ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार्डन से उन्होंने शहर में रोष मार्च निकाला जो परशुराम चौक, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे रोड व वाया लाला लाजपतराय चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त अजय सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले उन्होंने यहां पहुंचे एसडीएम ओमप्रकाश देवराला व डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप कुमार को ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त अजय सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। वहीं पुलिस प्रशासन ने हिंसक गतिविधि की आशंका को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों और चौक-चौराहों सहित बाजारों में पुलिस तैनात कर दीथी। प्रदर्शन के चलते करीब तीन घंटे मार्केट और ट्रैफिक व्यवस्था ठप रही। प्रदर्शनकारियों पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी सड़कों पर उतरे नजर आए। पुलिस की गुप्तचर शाखा के अनुसार इस प्रदर्शन में करीब तीन हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
सुबह नौ बजे दलित समुदाय सहित विभिन्न संगठनों के लोग जिला मुख्यालय स्थिति रोज गार्डन में जुटने शुरू हो गए। दलित समुदाय को करीब पांच दर्जन सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न दलों से जुड़े राजनेता अपना समर्थन देने पहुंचे। इसके बाद शहर में रोष जुलूस निकाला गय ा। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद करा दिए। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम व डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अखिल भारतीय परिसंघ के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र दिसौदिया व प्रदेश सह-सचिव रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी सदस्योंव विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर लघु सचिवालय पहुंचकर जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी खेमे को कांग्रेसी नेता सतपाल सांगवान, सुरेंद्र परमार, अजीत फौगाटधिवक्ता विजय चौहान, जसवंत कलियाणा, तिलकराज कन्हेटिया, सुशील धानक, जय सिंह कटारियां, विनोद एमसी, कृष्ण एमसी, सतबीर एमसी, सुंदर पूर्व पार्षद, तेजपाल चौहान, विष्णु वाल्मीकि, हितेश आमोलिया, कर्ण सिंह, प्रेम कुमारी अचीना, रमेश चरखी, मनफूल आर्य, मास्टर जयप्रकाश, मास्टर सतबीर, सुखबीर, गुलजारी लाल सरपंच आदि अपना समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शन खत्म होते ही बाजारों में खुली दुकानें
दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय से चले गए। इसके बाद बाजारों में स्थिति सामान्य नजर आई। प्रदर्शन खत्म होते ही दुकानदारों ने भी दुकानें खोल ली। वहीं, प्रदर्शन खत्म होने के बाद ही शहर की विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो र्गई।
चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली चार बसें जाम में फंसी
दादरी से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली चार बसें अलग-अलग जिलों में जाम में फंस गई। एसए ब्रांच इंचार्ज नरसिंह ने बताया कि ये बसें पानीपत व पानीपत से आगे अंबाला की तरफ जाम में फंसी हुई हैं। इनके अलावा तीन बसें चौकीदारों के सम्मेलन के लिए हिसार भेजी गई थी जोकि शाम पांच बजे तक वापिस नहीं लौटी थी।
वर्जन::
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और प्रशासन हम हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था। बाद में प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंप दिया और इसे उपायुक्त सरकार को प्रेषित कर देंगे।
विज्ञापन

ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम
वर्जन:
जिले में शांति कायम रही लेकिन इससे पहले पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। हर चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रही और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें