नेशनल कबड्डी में सैमाण के खिलाड़ियों का रहा जलवा
अमर उजाला ब्यूरो
महम
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में खेली गई तीन दिवसीय नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में कस्बे के गांव सैमाण के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश को नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों का गांव पहुंचने पर पंचायत की ओर से स्वागत किया गया। गांव के सरपंच रामनिवास के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को फूल और नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया।
टीम के कोच सतीश ने बताया कि 27 से 29 जनवरी तक गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में नैशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमेें गांव सैमाण, भैणी सुरजन तथा भैणी मातो के 18 खिलाड़ियों ने टीम का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें से सात लड़के तथा सात लड़कियां गांव सैमाण की थी। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ी दक्ष, दीपक, राहुल, गोविंदा, अमित, रोहित तथा सन्नी का नेपाल में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वहीं अन्नु तथा राखी चंडीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सम्मान समारोह में सुरेश, पवन, हितेंद्र, सत्यवान, रोहताश, प्रेम, रण सिंह, लीलू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
इन खिलाड़ियों का किया गया सम्मान
पंचायत की ओर से वितेजा खिलाड़ी रीतू, राखी, अंशु, कीर्ति, संगीता, प्रीति, दीपक, राहुल, गोविंदा, अमित, रोहित तथा सन्नी को पुरस्कृत किया गया। पंचायत की ओर से खिलाड़ियों को भविष्य में सहायता देने का वायदा किया गया।
फरमाणा में 3 फरवरी को सामूहिक भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम
अति आवश्यक खबर फोटो के साथ
महम। महम के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी बेटी के जन्म की खुशी इतने बडे स्तर पर मनाई जाएगी। जिसमें महम हलके के सभी 42 गांवों के अलावा पूरे जिले और प्रदेशभर से लोग शरीक होने आएंगे। कस्बे के गांव फरमाणा निवासी समाज सेवी सौरभ फरमाणा के घर हाल ही में दो जुड़वा बेटियों ने जन्म लिया है। जिस वजह से उन्होंने तीन फरवरी को गांव फरमाणा स्थित अपने निवास स्थान पर सामूहिक भोज रखा है। इस दिन सुबह नौ बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। जबकि सुबह दस बजे से भोज शुरू हो जाएगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। भोज के लिए उन्होंने हलके के सभी लोगों का निमंत्रण दिया है। सोमवार को चौबीसी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि भोज के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत इनेलो, कांग्रेस व प्रदेश की अन्य पार्टियों के नेताओं तथा अधिकारियों और समाज सेवी लोगों को न्यौता दिया है।
पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रृद्धांजलि
महम। उपमंडल अधिकारी (ना0) निर्मल नागर के मार्गदर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लघु सचिवालय महम के प्रांगण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी। वहीं दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। महात्मा गांधी का निधन 30 जनवरी 1948 को हुआ था। श्रद्धांजलि सभा में एसडीएम कार्यालय से रीडर रणधीर ढाका, अनिल, दिलबाग, तहसील कार्यालय से रणबीर टीआरए, धर्मवीर नेहरा, पशुपालन से तसबीर सिंह, आंगनबाड़ी से कृष्ण कुमार सहायक, सुपरवाइजर सतवंती मदीना कोरसान, जसवंती फरमाणा, बबीता सैमाण, बनीता खरकड़ा, अलका बहलबा, पटवारी महेंद्र व अशोक, समाज कल्याण से नरेंद्र अहलावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन
30 एमएचएम 1 कबड्डी में खिताब जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत करते ग्रामीण।
30 एमएचएम 2 चौबीसी का चबूतरा जहां मत्था टेक चुनाव प्रचार का शुभारंभ करते है राजनेता।
30 एमएचएम 3 प्रेस वार्ता कर सामूहिक भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी देते सौरभ फरमाणा।