डॉ. कार्तिक नायक ने नागपुर में जीता पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में द्वितीय पुरस्कार
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआईएमएस फार्माकोलोजी विभाग के प्रथम वर्षीय पीजी छात्र डॉ. कार्तिक नायक नेे नागपुर में संस्थान का डंका बजाया है। उन्होंने एक्सप्रेशन पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन कंपीटीशन में द्वितीय पुरस्कार जीता है।
डॉ. कार्तिक की इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. ओ.पी. कालरा, डीन डॉ. एम.सी. गुप्ता, कुलसचिव डॉ. एच.के. अग्रवाल, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. रोहताश यादव व परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने डॉ. कार्तिक को बधाई दी है। डॉ. कार्तिक ने बताया कि प्रथम तीन विजेताओं का चयन उनके द्वारा दी गई प्रस्तुतिकरण के आधार पर किया गया। उन्होंने अपनी यह प्रस्तुति विभागाध्यक्ष डॉ. एम.सी. गुप्ता के दिशा-निर्देशन में रिसेंट एडवांसिज एचआईवी, एड्स विषय पर दी थी। डॉ. कार्तिक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान के डीन व विभागाध्यक्ष डॉ. एम.सी. गुप्ता व अन्य फैकल्टी सदस्यों को दिया।