वनवासी कल्याण आश्रम का परिवार मिलन समारोह संपन्न
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
वनवासी कल्याण आश्रम की जिला इकाई का परिवार मिलन समारोह रविवार को शिक्षा भारती स्कूल में संपन्न हुआ। इसमें जिला संरक्षक डॉ. केदारनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आश्रम के 40 परिवारों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में आश्रम की गरीब, असहाय लोगों की सहायता करने संबंधी बातों पर विस्तार से बताया गया। वहीं जानकारी दी गई कि मदद के लिए जन सहयोग से 14 लाख रुपये एकत्रित हुए हैं, जो निर्धारित लक्ष्य से बढ़कर हैं। कार्यक्रम में धन संग्रह का पूरा ब्यौरा भी दिया। आयोजन के दौरान बच्चों ने खेल प्रतियोगिता का भरपूर लाभ उठाया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष दिनेश गुजराल, जिला अध्यक्ष एन.एम. भारद्वाज, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, संपूर्ण सिंह, श्रीपाल सिंह, डॉ. एपी नायक, डॉ. रवि, डॉ. ललित कुमार, अनुराग जैन, माता कैलाश देवी, मनीष गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे।