फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर पोर्टल पर आया निगम का सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित.........
विज्ञापन

हर रोज निकल रहा है शहर से 200 टन कचरा, निरीक्षण करने आज दिल्ली से आएगी टीम
हरी झंडी मिली तो प्लांट को केंद्र से मिलेगा सीधा बजट हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सिटी स्वच्छता की कसौटी पर जनवरी माह में केंद्रीय टीम के सामने खरी उतर पाएगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन निगम का सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट केंद्र सरकार के पोर्टल पर आ गया है। अब प्लांट केंद्र की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं, इसकी जांच के लिए सोमवार को विशेष टीम रोहतक प्लांट की जांच पड़ताल करने आएगी। अगर रिपोर्ट सकारात्मक रही प्लांट को चलाने के लिए निगम को सीधा केंद्र सरकार से बजट मिलेगा।
हुड्डा सरकार के कार्यकाल में भिवानी रोड स्थित सुनारिया गांव की सीमा में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया था, जो चालू नहीं हो सका। एक साल पहले सीएम मनोहर खट्टर के हाथों निगम प्रशासन ने न केवल इसे चालू करवाया, बल्कि जैविक खाद बनाने की जिम्मेदारी मुंबई की एक कंपनी को दी गई। विवाद के चलते कंपनी काम बंद करके चली गई। नवंबर माह में निगम ने नए सिरे से प्लाट को न केवल चालू करवाया, बल्कि स्थानीय एजेंसी को प्लांट का संचालन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 टन जैविक खाद बनाई, पार्कों में डाल रहे
शहर से हर रोज करीब 400 टन कचरा आ रहा है, जिसके निस्तारण का काम शुरू हो चुका है। प्लांट की तीन यूनिट पहले चालू हो गई थी, एक रविवार को शुरू कर दी गई। अब तक कचरे से 300 टन के करीब खाद बनाकर पार्कों में डाला जा चुका है।
- रवि नांदल, मैनेजर सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें