फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद स्टेट यूनिवर्सिटी को मिले स्थायी शिक्षक, बैठक में लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स को लंबे समय बाद आखिरकार स्थायी शिक्षक मिल गए। दो साल से बिना स्थायी शिक्षकों के चल रही यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुई कार्यकारी परिषद की आठवीं बैठक 32 शिक्षकों को स्थायी करने की मंजूरी दे दी गई। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।
कुलपति आईएएस वीएस कुंडू की अध्यक्षता में दोपहर 11:30 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें मुंबई से आए अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में कुल 22 प्रस्ताव रखे गए। इसमें सभी की सहमति के बाद कार्यकारी अभियंता, सिविल, इलेक्ट्रिकल और ड्राफ्समैन आदि अन्य स्टाफ की प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसके अलावा निकाय बैठक के कोरम और समय सारिणी आदि से संबंधित नियमों पर भी मुहर लगाई गई। एक वर्ष से लंबित दो सहायक कुलसचिव नीरज मलिक और देवेंद्र राठी के नियमितिकरण को भी पास कर दिया गया। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शिक्षकों के स्थायीकरण का रहा। यूनिवर्सिटी में शुरुआत से लेकर अब तक कोई भी स्थायी शिक्षक नहीं था। अब 32 शिक्षकों को स्थायी करने पर मुहर लगा दी गई है। इस मौके पर भोपाल से उद्यान वाजपेयी, मुनीश गुप्ता, रजिस्ट्रार प्रो. भारती शर्मा, हरीश कटारिया, डॉ. शालीन, यशपाल सिंह, रंजन डे, डॉ. इंदिरा ढुल और परीक्षा नियंत्रक वीपी नांदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शिक्षक हुए स्थायी
एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर अजय कौशिक, जितेंद्र शर्मा, महेश, अनुराधा मजूमदार, महेंद्र कुमार, सहायक प्रोफेसर पद पर विनय कुमार, प्रकाश दास, अजय बाहू जोशी, देबासिस, इंद्रनील घोष, मेघना श्रीवास्तव को स्थायी किया गया। इसके अलावा व्याख्याता के लिए शालिनी श्योराण, प्रदीप कुमार, सुप्री माहेश्वरी, सुधीर कुमार, निहारिका सिंह, अनिल कुमार, मनीष कुमार, सतीश कुमार, जोशना हांडा, अथर अली, शरद, दीपक कुमार, अजय यादव, उज्जवल सुरेश, दिनेश पाल, दुष्यंत, दीप्ति खुराना, अजय कुमार, आई इलियास कुरेशी, केशव कुमार और अभिजीत सरकार को भी स्थायी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें