फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों के बोर्ड पर चस्पा होगा शिक्षकों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
अब स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर वहां पर कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा दिखाई देगा। शिक्षक के फोटो के साथ-साथ उनके एंप्लॉय आईडी नंबर भी बोर्ड पर डिस्पले किए जाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि स्कूलों से बंक मारने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसने के लिए यह किया जा रहा है।
दरअसल, सरकारी स्कूलों में शिक्षक अक्सर बिना छुट्टी लिए गायब हो जाते हैं। ऐसे में यदि कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए जाता है तो दूसरे शिक्षक पूरी तरह से जानकारी नहीं देते। यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले अभिभावकों को भी यह नहीं पता लगता कि स्कूल में कौन-कौन शिक्षक कार्यरत है। इसे देखते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि इससे पहले देश भर में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से यह आदेश जारी हो चुका है। उस पर अमल करते हुए अब प्रदेश में भी इसे लागू कर दिया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना संयोजक आदि संबंधित अधिकारियों को यह पत्र जारी किया है। विभाग की तरफ से स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि 25 सितंबर तक सभी स्कूलों में यह ब्योरा डिस्पले हो जाना चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्कूल में निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान यदि यह ब्योरा डिस्प्ले नहीं मिला तो स्कूल मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विभाग की तरफ से यह आदेश जारी कर दिया गया है। अब सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का ब्योरा बोर्ड पर डिस्प्ले करना होगा। इसके लिए स्कूलों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
- सुनीता रूहिल, जिला शिक्षा अधिकारी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें