हिंदी वर्तनी और कहानी लेखन स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा
चरखी दादरी।
खंड बौंद कलां के तहत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय समसपुर में खंड स्तरीय विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई जिसमें हिंदी वर्तनी स्पर्धा में राजकीय स्कूल रावलधी की छात्रा नेहा ,राजकीय स्कूल सांजरवास के छात्र मनीष व बास -रानीला स्कूल की छात्रा सुनीता ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में राजकीय स्कूल सांजरवास की तनु, राजकीय स्कूल सांवड़ की प्रिया और राजकीय स्कूल कमोद की मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया। ये जानकारी बौंद कलां ब्लॉक बीईईओ कुलदीप सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि स्पेलिंग मिस्टेक स्पर्धा में राजकीय स्कूल सरूपगढ़ की छात्रा काजल,राजकीय स्कूल कमोद से विनीत और राजकीय स्कूल रानीला से कर्ण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल कमोद की छात्रा राखी व राजकीय स्कूल रानीला की छात्रा प्रीति ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। बीईईओ कुलदीप सिंह ने बताया कि यह प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे अब 16 सितंबर को होने वाली जलिा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इन विजेताओं को बधाई देते हुए बीईईओ कुलदीप सिंह ने कहा कि ऐसी स्पर्धाओं से बच्चों में भाषा लेखन में प्रखरता आएगी तथा उनकी लेखन कला में निखार आएगा। बच्चे भाषा की अशुद्वियों को समझ एवं परख सकेंगे। इस दौरान प्राचार्य ईश्वर सिंह, प्राचार्य सरोजबाला, पवन कुमार, सुमित्रा, बबीता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।