फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा तो बनाने लगे बहाना...

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा तो बनाने लगे बहाना...
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यातायात नियमों के पालन के लिए बुधवार को ट्रैफिक पुलिस सड़क पर नजर आई। इस दौरान तमाम लोग आदतन नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने पकड़ा तो बहाने बनाने लगे। किसी ने धूप से बचने की बहानेबाजी की तो कोई बगले झांकता नजर आया या दूसरे बहाने बनाता रहा। इस पर पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी 20 कारों के चालकों से एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर जुर्माने की रकम दो हजार करने की भी चेतावनी दी।
हाईकोर्ट ने कारों में ब्लैक फिल्म लगाने पर पाबंदी लगा रखी है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को एनएच-73 (चंडीगढ़-रुड़की) पर कमानी चौक, कन्हैया साहिब चौक पर और मॉडल टाउन के विभिन्न क्षेत्रों में नाके लगाकर यातायात थाना प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में चेकिंग की। इस दौरान विशेषकर कारों में शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी कारों को रोका गया।
विज्ञापन

कई चालक धूप से बचने के लिए कारों पर ब्लैक फिल्म लगाने का तर्क देते नजर आए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने फिल्में तो उतारीं ही, वाहनों के चालान काट चालकों से एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। एसएचओ ने कमानी चौक पर चालकों को सख्त हिदायत दी कि ब्लैक फिल्म न लगाएं।
विज्ञापन

मोटर व्हीकल एक्ट 100 (2) व 190 (2) के तहत हुई कार्रवाई
यातायात थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पूर्व में आई स्पेशलिस्ट की सिफारिश पर कुछ केस में ब्लैक फिल्म लगाने की अनुमति थी, जो अब खत्म हो गई है। ब्लैक फिल्म लगाकर चल रहे वाहनों से अलग-अलग जगह नाके लगाकर खड़ी पुलिस को पता नहीं लग पाता कि उनमें कौन चल रहा है और क्या हो रहा है। हो सकता है कि कोई आपराधिक घटना को अंजाम देकर ब्लैक फिल्म लगी कार में जा रहा हो या फिर कार में किसी तरह की आपराधिक घटना अंजाम दी जा रही हो। इसी पर अंकुश लगाने को कोर्ट की ओर से ब्लैक फिल्म के प्रयोग पर पाबंदी लगाई हुई है। इसी के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 100 (2) व 190 (2) के तहत कार्रवाई की। इसमें ब्लैक फिल्म लगी 20 गाड़ियों के चालान कर उनके चालकों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें