फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकियों की अनिश्चितकाल हड़ताल से ग्रामीण इलाकों में नहीं पहुंच रही चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकियों की अनिश्चितकाल हड़ताल से ग्रामीण इलाकों में नहीं पहुंच रही चिट्ठी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
डाक सेवकों की देशभर में चल रही हड़ताल से ग्रामीण इलाकों में चिट्ठियां नहीं पहुंच पा रही है। पिछले चार दिनों से चल रही हड़ताल की वजह से रोहतक मंडल के कई गांवों में भी महत्वपूर्ण डाक नहीं पहुंच पाने से मुसीबत बढ़ने लगी है। वहीं ग्रामीण डाकिये अपनी मांगों पर अड़े हैं। वह उनकी वेतन संबंधी मांग नहीं मानने की दशा में अनिश्चितकालीन हड़ताल से उठने को तैयार नहीं हैं।
मंडल में रोहतक के अलावा झज्जर जिले के भी गांव आते हैं। दोनों जिलों में ग्रामीण डाकियों के कुल 209 ब्रांच ऑफिस हैं। इनमें एक ब्रांच से कई-कई गांव जुड़े हुए हैं। कई दिनों से चल रही हड़ताल के कारण गांवों के लोगों कई महत्वपूर्ण काम अटके पड़े हैं। खरावड़ गांव के रविंद्र कुमार ने बताया कि उसका रेलवे में टेस्ट के लिए एक जरूरी दस्तावेज डाक के माध्यम से इसी सप्ताह आना था। मगर डाकियों की हड़ताल के कारण अभी तक वह नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन


बुढ़ापा पेंशन, मनीआर्डर और जरूरी रजिस्ट्री नहीं पहुंचने से ग्रामीण परेशान
गांवों में बुढ़ापा पेंशन का वितरण भी इन्हीं ग्रामीण सेवकों के कंधों पर रहता है। हालांकि अधिकतर बुजुर्गों को इस महीने की पेंशन पहले ही मिल चुकी है। मगर कई लोगों की पेंशन किसी कारणवश लेट हो जाती है, उन्हें इसे मिलने में परेशानी आ रही है। इसके अलावा रजिस्ट्री, पासपोर्ट नहीं पहुंच पाने से गांवों को लोग दिक्कतों से जूझ रहे हैं।

ग्रामीण डाकिये इसलिए बैठे हैं हड़ताल पर
सभी डाकिये ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन नई दिल्ली के आह्वान पर हड़ताल कर रहे हैं। यूनियन के रोहतक मंडल सचिव राधेश्याम बाकरा ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के डाकिये कुल छह से नौ हजार के वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्हें न ही पक्का नहीं किया जा रहा और ना ही सातवें वेतन आयोग में हुई वेतन बढ़ोतरी में कोई लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो शहरी डाकिये 30 हजार से अधिक वेतन पाते हैं वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में ज्यादा काम होते हुए भी डाकियों को पर्याप्त वेतन नहीं मिल पाता। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे के निर्धारित समय के साथ ही उनका विभागीय करण किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी ग्रामीण डाकियों की पेंशन लागू कराने की भी मांग की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की हड़ताल के चलते काम प्रभावित हो रहा है। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए डाक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार से स्थिति बेहतर हो जाएगी।
सुरेश कुमार भारद्वाज, सुपरिंटेंडेंट, ग्रामीण डाक सेवक, रोहतक मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें