फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात की फिराक में घूम रहे युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात की फिराक में घूम रहे युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। एंटी व्हीक्ल थैफ्ट और डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान अलग-2 स्थानों से दो युवकों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को सूचना मिली कि शहर के बाहरी इलाके में दो युवक वारदात करने की फिराक में है। तभी टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने नई अनाज मंडी के गेट नंबर 1 के पास से गांव सुनारिया कलां निवासी संजीत को शक के आधार पर काबू किया। आरोपी के पास एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। इसी तरह टीम ने बहु अकबरपुर चौक से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ पर आरोपी पहचान गांव सुनारिया कलां निवासी रविंद्र उर्फ बिद्र रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भिवानी रोड पर हवाई फायर की थी। इस मामले में आरोपी का एक साथी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें