बिजली चोरी पकड़ी तो एसडीओ को दी जान से मारने की धमकी
भिवानी। बिजली चोरी पकड़ी तो युवक ने बिजली निगम कार्यालय में आकर एसडीओ को धमकी दी और हंगामा किया। पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसडीओ ओमकार ने मामला शनिवार को जूई खुर्द गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी थी। बिजली कर्मचारी वहां से से सारी रिपोर्ट तैयार कर और बिजली तार लेकर कार्यालय आ गए। इसी दौरान जिसके घर चोरी पकड़ी गई वह युवक भी कार्यालय पहुंच और एसडीओ को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। एसडीओ ने इसकी शिकायत जूई चौकी में दी। पुलिस ने शिकायत पर युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जूई चौकी इंचार्ज रोहताश ने बताया कि एसडीओ की शिकायत पर जूई खुर्द वासी मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।