पैरोल पर आने के बाद हत्यारा फरार
भिवानी। पत्नी की हत्या मामले में सजा काट रहा युवक पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
तीन नवंबर 2013 में अपनी पत्नी की हत्या करने वाला विरेंद्रपाल बीरु हिसार जेल में सजा काट रहा था। वह 30 मई को छुट्टी आया था और 14 जून को वापस जाना था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जेल सुपरिंटेंडेंट ने इसकी शिकायत शहर थाना में की। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई मणिराम ने बताया कि विरेंद्रपाल अपनी पत्नी की हत्या मामले में सजा काट रहा है। वह पैरोल पर आने के बाद वापस नहीं लौटा। मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा ही है।