फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत का अल्टीमेटम पूरा, कल होगा गोभक्त सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
गोचरान भूमि विकास बोर्ड के गठन की मांग को लेकर संत गोपालदास की तरफ से सरकार को दिया गया 24 जून तक का अल्टीमेटम पूरा हो गया। संत ने आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की अनेदखी के चलते 25 जून को मानसरोवर पार्क में गोभक्त सम्मेलन बुलाया गया है। इसमें सरकार के मंत्रियों और विधायकों को धार्मिक स्थलों में नहीं घुसने देने की घोषणा की जाएगी। अल्टीमेटम का समय पूरा होने पर शनिवार को संत गोपालदास की तरफ से गोसेवा आयोग के सदस्य और हरियाणा गोरक्षा दल के अध्यक्ष योगेंद्र आचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोचरान भूमि विकास बोर्ड के गठन को लेकर सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। सरकार को 24 जून तक का समय दिया गया, लेकिन इस अवधि में भी सरकार का कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। इससे गोभक्तों में आक्रोश है। रविवार को होने वाले गोभक्त सम्मेलन के लिए 350 गोशाला के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। सुबह 10 बजे होने वाले सम्मेलन में एक हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। इसके सरकार के मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों को लेकर ठोस निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा आंदोलन की आगामी रणनीति भी बनाई जाएगी। संत को समर्थन देने के लिए खाप की तरफ से उम्मेद सिंह देशवाल, कांग्रेस नेता गीता भारती, बलियाना आश्रम से बाबा सुरेंद्रनाथ, सतेंद्र सहरावत, महावीर शास्त्री, बलराज सिंह और संजय परमार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें