फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और चुनाव अधिकारी सहित 267 दावेदारों ने ठोकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और चुनाव अधिकारी सहित 267 दावेदारों ने ठोकी ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। वैश्य संस्था के 105 कॉलेजियम के लिए 267 दावेदारों ने ताल ठोकी है। पहले दो दिन नामांकन प्रक्रिया थोड़ी धीमी रही, लेकिन अंतिम दिन रिकार्ड तोड़ 192 लोगों ने नामांकन किए। संस्था के प्रधान और चुनाव अधिकारी भी इस दंगल में कूद गए हैं। दोनों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। सभी नामांकन पत्रों को सील कर दिया गया है।
दरअसल, वैश्य संस्था में 15 जुलाई को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले दो दिनों में 75 लोगों ने नामांकन किए। ऐसे में माना जा रहा था कि 105 कॉलेजियम के लिए समित नामांकन ही हो सकते हैं, लेकिन शनिवार को अंतिम दिन भारी संख्या में नामांकन हुए। कुल मिलाकर तीनों दिनों में 105 कॉलेजियम के लिए 267 लोगों ने नामांकन फार्म भरे। चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों को सील कर दिया गया। पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अब 18 और 19 जून को सुबह 9 से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 20 जून को सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 21 जून को नाम वापसी हो सकते हैं। दो जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया समाप्ति के बाद अब चुनाव मैदान में बाजी मारने की जद्दोजहद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


प्रधान और चुनाव अधिकारी ने भी किया नामांकन
अंतिम दिन संस्था के प्रधान राजेंद्र बंसल, चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता, विनय जैन, लोकेश जैन, सुरेश गुप्ता, संजय भालोठिया, नवीन जैन, चंद्र गर्ग, लायंस क्लब के पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता, झज्झर से प्रमोद बंसल, भिवानी से नंद किशोर अग्रवाल व कैलाश खरकिया, सोनीपत से संजय सिंगला, बहादुरगढ़ से संजय गुप्ता, हिसार से दयानंद सिंगला, सनत कुमार, गुरुग्राम से ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पानीपत से पवन सिंगला, दिल्ली से मुन्नीलाल गर्ग, राजकुमार और नवदीप गुप्ता आदि ने नामांकन फार्म भरे। चुनाव अधिकारी विजय गुप्ता ने वार्ड 71 से नामांकन पत्र भरा है। ऐसे में उस वार्ड में विजय गुप्ता की बजाय वीटीआई के प्राचार्य संजीव गुप्ता को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


नामांकन के लिए बनाए पांच ग्रुप
चुनाव अधिकारी ने बताया कि आखिरी दिन नामांकन करने वालों की भीड़ अधिक होने के कारण पांच ग्रुप बनाकर सहायक निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. रमेश बंसल की ड्यूटी 1 से 21 कॉलेजियम, डॉ. एनसी गर्ग की ड्यूटी 22 से 42, अनिल अग्रवाल 43 से 67, रामचरन सिंगला 64 से 83 और डॉ. मनीष भारद्वाज की ड्यूटी 84 से 105 कॉलेजियम के लिए लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें