फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जींद-रोहतक रेलवे लाइन पर बनेगा अंडर पास, एनएच-16ए होगा डबल लेन

Wed, 19 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की इंदिरा कॉलाेनी और श्याम कॉलोनी को जोड़ने के जींद-रोहतक रेलवे लाइन पर अंडर पास बनेगा, साथ ही गोहाना से वाया लाखन माजरा भिवानी को जोड़ने वाले एनएच-16ए डबल लेन होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर व पंचायती राज विभाग ने दूसरे विकास कार्यों के लिए 174 करोड़ के प्रस्ताव सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजे हैं। उम्मीद है ये काम नए वित्त वर्ष 2025-26 में चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में नए वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों को रफ्तार दी जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से ड्रेन नंबर 8 पर बने रोड का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए विभाग को लगभग 37 करोड़ के बजट की मांग भेजी गई है। इसे जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
वहीं, शहर में इंद्रा कॉलोनी से श्याम कॉलाेनी तक रेलवे अंडर पास बनाने के लिए लगभग आठ करोड़ की मांग की गई है। अंडर पास बनने से हादसा होने से बचा जा सकेगा। आवागमन करने वाले लोगों को इससे राहत मिलेगी। सड़क सुरक्षा लिए लगभग 11 करोड़ की लागत से उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए मुख्यालय को मांग भेजी गई है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर व पंचायती राज विभाग ने जिले में 2025-26 में किए जाने वाले विकास कार्यों की सूची तैयार कर मुख्यालय के पास लगभग 174 करोड़ के बजट की मांग भेज दी थी। प्रदेश सरकार के बजट पेश करने के बाद इन विकास कार्यों के लिए जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे जिले में होने वाले विकास कार्याें को रफ्तार दी जा सकेगी।
विज्ञापन

-



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनहित में जिले को कई प्रोजेक्ट की सौगात दी है। आगामी वित्त वर्ष में सभी काम धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। श्याम कॉलोनी के पास रेलवे लाइन अंडरपास का निर्माण होने से हजारों लोगों को राहत होगी। ड्रेन नंबर 8 पर नई सड़क का विस्तार किया जाएगा। जिले के लोगों की जनहित मांगों को सरकार की ओर से पूरा किया जाएगा। सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन

- मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें