फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली अदालत में 6 उपभोक्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायत

Wed, 27 Aug 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में 18वीं बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 6 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई।
बिजली अदालत में अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं। नारनौल शहरी क्षेत्र से तीन व महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र से तीन उपभोक्ता सहित कुल छह उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। नारनौल से तीन व महेंद्रगढ़ के दो उपभोक्ताओं सहित पांच उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में कटौती को लेकर शिकायत दर्ज करवाई।
महेंद्रगढ़ से एक उपभोक्ता ने घर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की शिफ्टिंग की मांग की। अधीक्षक अभियंता ने बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन शिफ्टिंग की शिकायत के समाधान के लिए अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर जल्द लाइन शिफ्टिंग के निर्देश दिए। अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को कार्य दिवस पर बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। 22 अप्रैल से अब तक कुल 18 बिजली अदालत का आयोजन किया जा चुका है। इसमें जिले से कुल 185 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें