रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की मंगलवार को जीव विज्ञान व इतिहास विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में नकल पर अंकुश के लिए सक्रिय उड़नदस्तों ने छह नकल के केस बनाए। ज्यादातर परीक्षा केंद्रों के बाहर बाहरी हस्तक्षेप भी रहा।
मंगलवार दोपहर को जीव विज्ञान व इतिहास विषय की परीक्षा शुरू हुई। इसके साथ ही नकल कराने के लिए केंद्रों के बाहर खड़े युवक भी सक्रिय हो गए। परीक्षा केंद्र से सवाल बाहर का इंतजार करते रहे युवाओं ने गाइडों व प्रश्न पत्रों से उत्तर तलाश किए। इसके बाद उन्हें अंदर पहुंचाने की जुगत लगाते दिखाई दिए। इसके तहत कोई दीवार पर तो कोई खिड़की पर चढ़ा रहा। उड़न दस्तों के केंद्र पर पहुंचते ही विद्यार्थियों ने अपनी नकल बाहर फेंक दी। उड़नदस्तों की मुस्तैदी के चलते 10 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इनके केस बना दिए गए। यही नहीं, केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों को काफी देर खड़े रहना पड़ा।