फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 57 वर्षीय देवी सिंह ने 5 हजार मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

Fri, 30 Jun 2023 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कुछ कर गुजरने का हौसला हो तो व्यक्ति कोई भी उपलब्धि हासिल कर सकता है। कृष्णा कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय देवी सिंह ने इस बात को प्रमाणित कर दिखाया है।
विज्ञापन

उन्होंने देहरादून में आयोजित 18वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रजत पदक जीता। वह अब तक स्टेट व नेशनल प्रतियोगिताओं में 46 पदक जीत चुके हैं, इनमें 19 स्वर्ण, 12 रजत एवं 15 कांस्य पदक शामिल हैं। इसी स्पर्धा में उनकी बेटी सविता सैनी ने युवा वर्ग की 100 मीटर स्पर्धा में दूसरा व 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रोहतक पहुंचने पर देवी सिंह व उनकी बेटी सविता की इस उपलब्धि पर सामाजिक संस्था रेडी-टू-हेल्प (आरटीएच) के संस्थापक अध्यक्ष विजय सैनी व उनकी टीम ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस मौके पर विजय सैनी ने दोनों को आरटीएच की ओर से आयोजित किए जाने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें