फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 56 नए मरीजों की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी का खौफ बना हुआ है। जिले में रोजाना 50 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को 56 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनका इलाज शुरू कर दिया है। कोरोना केस देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान भी चला रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास रविवार को जिले में 520 कोरोना संभावित जांच के लिए पहुंचे। इनके सैंपल ले लिए गए हैं। जबकि 56 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब तक जिले में 7353 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। सक्रिय कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा 644 पहुंच गया है। इनमें से 17 अस्पताल व 627 होम आइसोलेशन में है। फिलहाल कोरोना से कोई और जान नहीं गई है। यह आंकड़ा 75 पर थमा है। कोविड रिकवरी दर भी 90 प्रतिशत से ऊपर है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार बिरला ने कहा कि कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। मरीजों का इलाज किया जा रहा है। संभावितों की जांच की जा रही है। कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा भी पहले से काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें