फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग की दुकान की आड़ में चल रहा था बम-पटाखे बेचने का कारोबार, साढ़े पांच लाख का माल जब्त

विज्ञापन
The business of selling bomb-firecrackers was going on under the guise of a kite shop, goods worth five and a half lakhs seized - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
माल गोदाम रोड पर गणेश मार्केट स्थित राम आसरा पतंग वाला दुकान की आड़ में संचालक अवैध रूप से बम-पटाखेे बेचने का काम कर रहा था। इसकी भनक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को लगी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सूचना के आधार पर उक्त पते पर रेड की। रेड के दौरान टीम ने मार्केट के ऊपर बने हुए लेबर क्वार्टरों के एक कमरे से बड़ी मात्रा में बम-पटाखे बरामद किए। इन बम-पटाखों को बेचने, रखने का दुकानदार के पास कोई लाइसेंस एवं अनुमति नहीं थी। छह घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम ने दुकानदार के खिलाफ सिटी थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया है। टीम ने दुकानदार से काफी अहम जानकारी जुटा कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि डीएसपी अजीत सिंह के दिशा निर्देश में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के साथ, फायर सेफ्टी टीम, स्थानीय पुलिस टीम मौजूद रही। टीम ने रविवार सुबह 10 बजे गणेश मार्केट रोड पर राम आसरा पतंग वाला दुकान पर रेड कर दुकानदार कवंलजीत मूल निवासी मदीना व हॉल निवासी गणेश मार्केट को काबू किया। उससे पूछताछ करने के बाद टीम मार्केट के ऊपर बने लेबर क्वार्टरों में पहुंची। जहां कवंलजीत ने भी एक क्वार्टर किराये पर लिया हुआ था। उक्त क्वार्टर को खुलवा कर देखा कि उसमें शुरू से आखिर तक बम पटाखों के बड़े-बड़े पैकेट रखे हैं। जिनकी गिनती शाम 5 बजे तक पूरी हुई। गिनती में सामने आया कि इन बंद पेटियों की संख्या 123 थी। इनमें हर तरह के ब्रांड के बम पटाखे पैक थे। जिसे दुकानदार अवैध रूप से रखकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए पतंग की दुकान की आड़ में बेचता था।
विज्ञापन

ढाई हजार में क्वार्टर लिया था किराये पर
आरोपी कवंलजीत ने पूछताछ में बताया कि उसने यह क्वार्टर ढाई हजार रुपये किराये पर लिया था। यह क्वार्टर इसी माह लिया था। त्योहार के सीजन को देखते हुए उसने उकलाना निवासी कमल नामक व्यक्ति से यह माल करीब साढ़े 5 लाख रुपये का खरीदा था। जिसे बेचने पर काफी मुनाफा होना था। वहीं, टीम के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के क्वार्टरों में इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ का होना बहुत ही घातक सिद्ध हो सकता था। किसी भी तरह की अनहोनी पर यहां बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि बम पटाखों वाले इस क्वार्टर में न ही फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम थे और न ही अन्य किसी प्रकार की सुरक्षा थी।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी कवंलजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेशों पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी से पूछताछ के दौरान इस पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पी/एसआई शुभम, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें