फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर सचिव के गलत आदेश बने परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की स्टैनो पद के लिए चल रही लिखित परीक्षा के हजारों अभ्यर्थियों को भेजे एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) में गलती से फ्री यात्रा लिखने से रोडवेज को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परीक्षा के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को जब रोडवेज के उड़नदस्ता ने आयोग के अपर सचिव से बात की तब गलती होने का खुलासा हुआ। इसके बाद रोडवेज निदेशक ने सभी डिपो के महाप्रबंधक, संस्थान प्रबंधक को आदेश जारी कर गलती में सुधार के आदेश दिए। इससे शनिवार को परीक्षा देने के लिए जाने वाले हजारों अभ्यर्थियों को रोडवेज कर्मियों ने बिना टिकट बस में बैठने नहीं दिया। वहीं, फ्री यात्रा का प्रवेश कार्ड लेकर आए अभ्यर्थियों का कहना था कि वह घर से किराया लेकर नहीं आए हैं। अब समझ नहीं आ रहा कि कैसे परीक्षा केंद्र तक जाएं। बता दें कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी विभागों में 1270 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियां निकाली है। जिसकी लिखित परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग छह फरवरी से 10 फरवरी यानी रविवार तक करवा रहा है।
रोडवेज के फ्री पास की शुक्रवार को जानकारी चंडीगढ़ मुख्यालय के उड़नदस्ता अधिकारी को हुई तो उन्होंने तुरंत आयोग के अपर सचिव सुंदरलाल से फोन पर बात की, तब पता चला कि गलती से फ्री यात्रा की अनुमति अभ्यर्थी को दी गई है। मामले रोडवेज निदेशक के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल सभी डिपो के महाप्रबंधक को निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रवेश पत्रों में गलती से फ्री बस सेवा की बात छप गई है। जिसको संशोधित मानते हुए अभ्यर्थियों से किराया वसूला जाए। शनिवार को अड्डा इंचार्ज ने जब निदेशक के आदेश दिखाते हुए फ्री बस सेवा की अनुमति देने से इनकार कर दिया तो अभ्यर्थी भड़क गए। अभ्यर्थी संजय, दीपक, नंदू बंसल, सुमित, प्रवीन, पवन, राकेश, महेश आदि का कहना था आयोग की गलती का खामियाजा वह क्यों भुगते। अब उन्हें किराया खर्च करके घर जाना होगा तब दोबारा से परीक्षा केंद्र के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन


ऐेसे हुई कर्मचारी चयन आयोग से गलती
निदेशालय से आए पत्र में अंकित किया गया है कि पूर्व में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण हुआ था। जिन अभ्यर्थियों को इस परीक्षण के लिए चयनित किया गया, उन्हें यह फ्री बस सेवा का कार्ड जारी किया गया था। गलती से यह लाइन स्टैनो की परीक्षा के अभ्यर्थियों के प्रवेश कार्ड में भी अंकित हो गई।
विज्ञापन

वर्जन :
लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों को फ्री में बस सेवा का कोई प्रावधान नहीं है। निदेशक के पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी चयन आयोग से गलती से यह अंकित हो गया था, जिसको सुधार लिया गया है। निदेशक के आदेश मिलते ही सभी अधीनस्थों को फ्री बस सेवा पास मान्य नहीं करने के निर्देश कर दिए गए।
राहुल जैन, रोहतक डिपो महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें