फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीजीआई में भर्ती पीड़ित बच्ची का हाल जानने के लिए शनिवार को एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल पहुंचे। उन्होंने बच्ची के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, इस दौरान वैदिक वीरांगना संघ की पदाधिकारियों ने सरकार पर महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म और आपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम रहने से क्षुब्ध होकर रॉकी मित्तल का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। सुबह
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल के पीजीआई पहुंचने की सूचना पाते ही वैदिक वीरांगना संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोमिला आर्य के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी पहुंचे तथा रॉकी मित्तल व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि शायद ही कोई दिन बीत रहा है जो हरियाणा में बच्चियों से दुष्कर्म के अलावा महिलाओं का उत्पीड़न न किया जा रहा हो। आए दिन लूट से डकैती की वारदात हो रही है मगर पुलिस प्रशासन वारदात पर अंकुश लगाने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को उन्हें सौंपा जाए, महिलाएं खुद सबक सिखाएगी। इस पर रॉकी मित्तल ने कहा कि पिछले कुछ समय से कार्यक्रम बंद है। इसके कारण वह स्कूलों में जाकर बच्चों व लोगों को जागरूक नहीं कर पा रहे। आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी, इसके लिए जरूरत पड़ी तो वह इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। वैदिक वीरांगना संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोमिला आर्य, जिलाध्यक्ष सुमन देशवाल, सह सचिव रीना, कांता, मंजू, ज्योति ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की है।
विज्ञापन


बिलख बिलख कर रोई पीड़ित की मां, बच्ची को 15 मिनट तक खिलाया
रॉकी मित्तल के मामले की जानकारी देते हुए बच्ची की मां बिलख-बिलख कर रोई। जिस पर रॉकी मित्तल की आंखों में भी आंसू थे। रॉकी मित्तल ने बच्ची को करीब 15 मिनट तक खूब खिलाया।
विज्ञापन


खुद हो गए बीमार, पीजीआई में कराना पड़ा भर्ती
बच्ची का हाल जानने के बाद खुद ही रॉकी मित्तल बीमार हो गए। उन्हें बुखार होने के कारण आनन-फानन में पीजीआई में ही भर्ती कराया गया। देर शाम तक रॉकी मित्तल पीजीआई में ही भर्ती थे। उनकी हालत में सुधार नहीं था।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें