फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 01 से 06
विज्ञापन

गांवों के ढांचागत विकास और सामाजिक सरोकार के लिए काम करने वाली पंचायतों को सम्मान दिया गया
- भिवानी, झज्जर, करनाल, पानीपत, चरखी-दादरी, रोहतक और सोनीपत एक से तीन स्टार वाले पंच-सरपंचों को दिया गया सम्मान
- एमडीयू के टैगोर ऑडिटोरियम में कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने किया सम्मानित, 155 गांवों के पंच-सरपंच हुए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। स्टार पंचायतों को सम्मानित करने की दिशा में बुधवार को रोहतक में तृतीय पंचायत अलंकार समारोह का आयोजन किया गया। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के टैगोर ऑडिटोरियम में भिवानी, झज्जर, करनाल, पानीपत, चरखी-दादरी, रोहतक और सोनीपत की एक, दो और तीन स्टार वाली ग्राम पंचायतों के 155 गांवों के पंच एवं सरपंच को कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सम्मानित किया।
समारोह में तीन स्टार वाली 10, दो स्टार वाली 87 और एक स्टार वाली 58 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचों को पुरस्कृत किया। विकास एवं पंचायत मंत्री ने तीन स्टार वाली ग्राम पंचायतों को 32 लाख रुपये, दो स्टार वाली ग्राम पंचायतों को 176 लाख रुपये एवं एक स्टार वाली ग्राम पंचायतों को 58 लाख रुपये की राशि सहित 266 लाख रुपये की राशि देकर अलंकृत किया। विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि रेनबो योजना से पंचायतें सक्षम हुई है। सरकार ने चार साल में विकास करके सामाजिक क्रांति लाने पर भी बल दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों के सम्मान सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए महाग्राम योजना, दीनबंधु सर छोटूराम ग्रामोदय विकास योजना, सांसद, विधायक गांव विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। प्रदेश की शिक्षित पंचायतों ने खुले में शौच मुक्त, सफाई, तरल व ठोस पदार्थ का सही निष्पादन गांवों के विकास को बता रहा है। इस मौके पर डॉक्युमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। जिसमें दिखाया गया कि किस तरह लोगों को मेरा गांव-मेरा गौरव की भावना से जोड़ने के साथ ही अपराध मुक्त, स्वच्छ एवं सुंदर, प्रदूषण मुक्त, लिंगानुपात, विकास एवं सुशासन देने वाला गांव बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता को बढ़ावा देने वाली पंचायतों को अलग से 50-50 हजार रुपये की राशि दी गई। फिल्म में प्रदेश के 1120 गांवों में स्टार प्राप्त करने वाले सराहनीय कार्य को भी दर्शाया गया।
विज्ञापन

समारोह में सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन राम अवतार वाल्मीकि, उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, काहनौर के सरपंच अमित कादियान, गर्वित कोऑडिनेटर राजीव कटारिया, डीडीपीओ अरविंद मलिक, बीडीपीओ राजपाल चहल सहित सभी सात जिलों के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे।

- अगस्त में सफाई और स्वच्छता के लिए होगा सर्वे
प्रधान सचिव ने बताया कि अगस्त में सफाई एवं स्वच्छता को लेकर भारत सरकार एक सर्वें कराएगा। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, गली, ठोस कचरा प्रबंधन के साथ-साथ सामाजिक क्रांति को भी शामिल किया जाएगा।

सरकार ने पंचायतों को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने का काम किया है: ओम प्रकाश धनखड़
- 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी गांवों में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, खिलाड़ियों, योद्धाओं की गौरव गाथाएं विकास पट पर लिखी जाएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार ने गांवों का ढांचागत विकास करने के साथ ही सामाजिक सरोकारों के काम करने वाली पंचायतों को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने का काम किया है। हरियाणा के गांव रियल हीरो से भरे हुए है। परमवीर चक्र, विक्टोरिया क्रॉस के साथ-साथ खेलों व अनेक क्षेत्रों मे लोहा मनवाया है। अब गांवों की सेवा करने से प्रदेश स्तर पर सराहना मिली है। भारत गांवों का देश है इसे स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हमें स्वयं ही प्रयास करना होगा। शहरों से अधिक गांवों ने विश्व स्तर पर गौरवान्वित करने का कार्य किया है। सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने वाली पंचायतों का यह तीसरा अलंकार समारोह बड़ा ही सराहनीय रहा है। यह पंचायतों की मेहनत और पुरुषार्थ का सम्मान है।
विकास मंत्री ने कहा कि आगामी 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी गांवों में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, खिलाड़ियों, योद्धाओं के साथ-साथ इतिहास की गौरव गाथाएं विकास पट पर लिखी जाएंगी। बड़े गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी। अब गांव की महिमा और पहचान उनके स्टार से जानी जाएगी। अगले वर्ष स्टार प्राप्त करने के लिए पंचायतों में होड़ लग जाएगी। उन्होंने कहा कि रेनबो योजना को शुरू करने के बाद पहली बार ही 18 प्रतिशत उपलब्धि अपने आप में रिकॉर्ड है।
-----

- न्यू कलानौर माइनर से पानी हो रहा चोरी, मंत्री से आश्वासन ही मिला
कलानौर से गुजरने वाली न्यू कलानौर माइनर में लगातार पानी की चोरी हो रही है। इस समस्या को लेकर राजेंद्र सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी माइनर से पिछले एक महीने से पानी चोरी हो रहा है। पानी चोरी की समस्या के चलते ग्रामीणों संबंधित अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार सभी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही देते हैं, समस्या को समाधान कोई नहीं करता। राजेंद्र ने बताया कि मंत्री से भी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

- एमडीयू में फर्जी डिग्री की मार झेल रहे विद्यार्थियों ने मंत्री व डीसी को सौंपा ज्ञापन
पिछले तीन दिनों से एमडीयू के शारीरिक विभाग पर ताला लगाकर बाहर धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने बुधवार को एमडीयू के टैगोर सभागार में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को ज्ञापन सौंपा। मंत्री को ज्ञापन सौंपने गए पूर्व विद्यार्थियों में से अमित श्योराण ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से एमडीयू के शारीरिक विभाग पर ताला लगाकर धरना दे रहे हैं। लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वे बुधवार को कृषि मंत्री से टैगोर सभागार पहुंच गए। विद्यार्थियों ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद कृषि मंत्री ने उनकी मांग को सूना व कार्यवाही करने की बात कही। इसके बाद विद्यार्थियों ने वहीं ज्ञापन डीसी डॉ. यश गर्ग को भी दिया। उन्होंने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए उचित कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


- सोनीपत के 25 गांवों के 100 से ज्यादा ग्रामीण ड्रेन में पानी न पहुंचने चलते कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे रोहतक
एमडीयू के टैगोर सभागार में सोनीपत के ग्रामीण ड्रेन नंबर आठ में पानी न पहुंचने पर कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे थे। खरखौदा के मौजनगर गांव के किसान देवेंद्र ने बताया कि उनके गांव के साथ साथ ड्रेन नंबर आठ से लगते 25 गांवों के 100 से ज्यादा किसान कृषि मंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ड्रेेन में पानी न आने के कारण ड्रेन के पास के 50 गांवों में 2000 हजार एकड़ जमीन पर पानी की कमी में धान की रोपाई नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि मंत्री ने भी अधिकारियों की तरह समस्या को दूर करने का आश्वासन ही दिया है।
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें