फ्लैग : पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग व एलीवेटेड रोड निर्माण कंपनी में तालमेल नहीं
हैडिंग : तीन माह एडवांस चल रहे सहकारिता मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट की रफ्तार पर ब्रेक
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘आंबेडकर चौक से पुराना बस स्टैंड तक लगभग दो किलोमीटर का एलीवेटेड रोड’ भले ही कुछ माह पहले तीन माह एडवांस चल रहा हो, लेकिन अब इसके निर्माण की गति में ब्रेक लग गए हैं। इसका कोई और कारण नहीं बल्कि निर्माण कार्य में जुटी निजी कंपनी और पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के अधिकारियों में तालमेल की कमी होना है। इन दिनों बरसात होेने के चलते भी यह प्रोजेक्ट अभी और लेट होगा। लगभग 152 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की शुरूआत अगस्त 2017 में हुई और जनवरी 2017 में इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया। अधिकारियों का दावा था कि इस प्रोजेक्ट की अंतिम तिथि अगस्त 2018 है, लेकिन इससे पहले यह मई में ही तैयार कर दिया जाएगा। इस देरी की मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि निजी कंपनी और सरकारी अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी रही है। अधिकारियों ने निजी कंपनी को अभी तक न तो लिफ्ट, सीढ़ी, कच्चा बेरी रोड़ और पुल के नीचे का ड्राइंग तक नहीं दिया है। इसकी अधिकारी अप्रूवल तक नहीं दे रहे हैं। अब समस्या यह हो रही है कि एलिवेटिड रोड का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अकेली फिनीशिंग का कार्य ही दो माह में होगा। इसके अलावा एक्सपेंशन ज्वाइंट सेट कर दो लेयर की तारकोल की सड़क, बिजली के पोल, साउंड बैरियर, जंक्शन डिवाइडर, पेंटिंग, ग्रीनिंग प्लांटेशन, पुल के नीचे सिंगल लेयर सड़क का निर्माण जैसे कई कार्य पेंडिंग हैं। इसके साथ ही इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है, जिससे प्रोजेक्ट अभी और लेट होगा। इस संबंध में जब निजी कंपनी के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने यह कह कर बात टाल दी कि प्रोजेक्ट लेट क्यों हो रहा है, इसकी जानकारी तो पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के अधिकारी ही दे सकते हैं। जब अधिकारी से प्रोजेक्ट लेट होने पर पैनेल्टी लगने की बात कही गई तो इसकी भी जिम्मेदारी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर सरकारी विभाग पर ही डाल दी।