फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचार पापड़ व मसाला पाउडर बनाने का मिलेगा निशुल् क प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क लें अचार, पापड़ बनाने
विज्ञापन

का प्रशिक्षण, स्थापित करें उद्योग

रोहतक। पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान पुराना डीआरडीए कार्यालय रोहतक के निदेशक धर्मपाल बुधिराजा ने बताया कि जिले में 18-45 वर्ष के बेरोजगारों को दस दिन का अचार पापड़ व मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण 30 दिसंबर से निशुल्क दिया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक 35 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थी को दोपहर का खाना व सुबह-शाम की चाय मुफ्त दी जाती है। 70 प्रतिशत सीटें जिला रोहतक के गांवों में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों के प्रशिक्षणार्थी के लिए आरक्षित हैं तथा 30 प्रतिशत सीटें अन्य परिवारों के प्रशिक्षणार्थी के लिए हैं।
विज्ञापन

सफलता पूर्वक प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षणार्थी को संस्थान की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसके आधार पर प्रशिक्षणार्थी अपना कामधंधा चलाने के लिये बैंक के माध्यम से ऋण भी प्राप्त कर सकता है। प्रशिक्षणार्थी को ऋण दिलवाने व अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए संस्थान द्वारा सहायता दी जाती है। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी 29 दिसंबर तक संस्थान में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये कार्यालय के दूरभाष संख्या 01262-250219 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें