फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
24 दिसंबर की खबर की ईपीएस भी लगाएं
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जागी महिला पुलिस
नाबालिग और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए झुग्गी झोपड़ियों में चलाया अभियान अभिभावकों और बच्चों को गुडटच-बैडटच के बारे में दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नाबालिग और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी पंकज नैन के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने शहर की झुग्गी झोपड़ियों में बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया। नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर अमर उजाला के माई सिटी में 24 दिसंबर को ‘दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे बच्चियों से दुराचार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा टीम सहित झुग्गी झोपड़ियों में पहुंची। उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और हैल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। साथ ही नाबालिगों को गुड और बैड टच के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी गरिमा ने बताया कि नई जनता कॉलोनी व नई सब्जी मंडी स्थित अस्थाई तौर पर लगाई गई झुग्गी झोपड़ियों का दौरा किया गया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं व बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। पुलिस ने महिला व बच्चों को बताया कि कोई भी अनहोनी होने या किसी अन्य परेशानी पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। महिलाएं महिला हैल्प लाइन 1091 पर कॉल करें।
विज्ञापन


गलत इरादे से छूए तो बच्चे माता पिता से करें शिकायत : गरिमा
इंस्पेक्टर गरिमा ने अभिभावकों से कहा कि वह अपने नाबालिग बच्चों पर नजर रखें। साथ ही उनसे संवाद स्थापित करें, ताकि वह खुलकर सारी बातें साझा कर सकें। गरिमा ने बताया कि बच्चों के साथ अधिकतर अपराध उनके आसपास रहने वाले लोग ही करते है। फिर पुलिस ने बच्चों और महिलाओं को गुड व बैड टच के बारे में बताया। साथ ही कहा कि यदि कोई गलत इरादे से छूता है तो तुरंत अपने माता-पिता से शिकायत करें। माता-पिता बेझिझक पुलिस को बताए, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से न ही कोई सामान लें और न ही उनके साथ जाएं। अभियान के दौरान झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, महिला थाना के नंबर व स्थानीय पुलिस थाना/चौकी के नंबर दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें