फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया रोमांचित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या के साथ तीन दिवसीय गीता महोत्सव संपन्न
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया रोमांचित
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिलास्तर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सांस्कृतिक संध्या वीरवार देर सायं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गई। इसमें कलाकारों की दमदार प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, वहीं श्रीकृष्ण गाथा पर प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा करण सिंह सैनी एंड पार्टी ने ‘भांग रगड़ के पिया करूं, मैं कुंडी सोटे आला हूं’ की रंगारंग प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने गीता जयंती समारोह में अपना योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र, गीता व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पालकी एवं शोभा यात्रा के लिए श्रीश्याम श्री बालाजी परिवार संघ, वैश्य एजुकेशन सोसायटी, विश्वकर्मा एजुकेशन सोसायटी, रामलीला उत्सव कमेटी, दुर्गा भवन मंदिर व पंजाबी स्वाभिमान ट्रस्ट को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इसी प्रकार से तीन दिवसीय प्रदर्शनी में स्टाल लगाने वाले विभागों को भी गीता व प्रमाण पत्र सम्मान स्वरूप प्रदान किये गए। सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, आयुक्त नगर निगम प्रदीप कुमार, नगराधीश महेंद्रपाल, एसडीएम अरविंद मल्हाण, महम के एसडीएम निर्मल नागर, नगर निगम के डीटीपी केके वार्ष्णेय, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रूहिल, डीआईपीआरओ संजीव सैनी व जिला एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी को सम्मातिन किया गया। इनके अलावा जिओ गीता के विपिन गोयल व ललित ग्रोवर को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने लोक संपर्क विभाग के कर्मचारियों धर्मबीर, सतीश, परमजीत, नरेंद्र अहलावत, इंद्र सिंह लांबा, कंवर सिंह, चिनोपाल, नवीन, कर्मबीर, सतेंद्र मलिक, रणबीर, विनोद भूषण व विजय पाल को भागवद गीता की पुस्तक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं सूचना जनसंपर्क एवं भाषा व कलां एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा, मार्किट कमेटी रोहतक के चेयरमैन राजबीर आर्य, भाजपा नेता भूषण चुघ, कुलविंद्र सिक्का आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें