फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने स्कूलों में जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने स्कूलों में जांची सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

चरखी दादरी।
मनचलों पर लगाम कसने के लिए शिक्षण संस्थाओं में छात्राओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का वीरवार सुबह एसपी सुनील दलाल ने स्वयं जायजा लिया। एसपी पूरे लाव-लश्कर के साथ जनता कॉलेज पहुंचे और यहां की गई पुलिस चौकसी का छात्राओं से फीडबैक भी लिया। इस दौरान छात्राएं पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आई। इसके साथ ही एसपी ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में किए गए सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने स्कूल संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसपी सुनील दलाल शहर के एपीजे स्कूल पहुंचे और उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी को स्कूल कैंपस में 78 सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। इसके बाद एसपी ने इन कैमरों की स्थिति जांचने के लिए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जांच करने पर सभी स्टाफ सदस्यों के पास पहचान पत्र भी पाए गए। एसपी ने स्वयं विजीटर रजिस्टर की जांच की तो इसमें सारा रिकॉर्ड दुरुस्त पाया गया। इस दौरान एसपी ने स्टाफ सदस्यों की पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट की भी जांच की। जांच के दौरान कुछ स्टाफ सदस्य ऐसे पाए गए जिन्होंने अभी तक पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया है। ऐसे मामले सामने आने पर एसपी ने तुरंत प्रभाव से यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश स्कूल प्रबंधन कमेटी को दिए। एसपी सुनील दलाल ने कहा कि जल्द से जल्द जिले 160 स्कूलों का वो खुद निरीक्षण करेंगे और यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बाद एसपी सुनील दलाल जनता कॉलेज पहुंचे। एसपी को यहां इव टीजिंग टीम तैनात मिली। एसपी ने कॉलेज की छात्राओं से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान छात्राओं ने एसपी को बताया कि इव टीजिंग टीम के तैनात होने से अब छात्राएं भयमुक्त होकर कॉलेज आ रही हैं। एसपी सुनील दलाल ने कहा कि प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। अगर किसी छात्रा के साथ कोई युवक बदसलूकी करता है या उसका रास्ता रोकता है तो तुरंत इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें