फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती रैली: यूरिन टेस्ट से पकड़े जाएंगे ड्रग्स लेने वाले युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली: यूरिन टेस्ट से पकड़े जाएंगे ड्रग्स लेने वाले युवा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
चार से 12 अक्तूबर तक चरखी के एससीआर स्कूल में होने वाली चार जिलों की भर्ती रैली में सैन्य अफसर युवाओं का यूरिन टेस्ट भी करवा सकते हैं। ऐसा पहली दफा होगा जब ड्रग्स लेने का शक होने पर युवाओं का यूरिन टेस्ट करवाया जाएगा। सैन्य अफसरों ने चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों के युवाओं की सेना भर्ती रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में भर्ती निदेशक कर्नल एकेएस पिल्लई ने सोमवार को प्रशासनिक अमले के साथ भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की। बैठक की अगुुवाई उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने की और इसमें तमाम विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
कर्नल एकेएस पिल्लई ने बताया कि भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं का शक होने पर इस बार यूरिन टेस्ट भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के लिए चार जिलों के 44789 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं और अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर के बाद एडमिट कार्ड आवेदकों को सेना की तरफ से इश्यू किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने कहा कि इस भर्ती रैली के दौरान आयोजन स्थल व आसपास परिवहन, पेयजल, बिजली आदि की प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए दादरी के एसडीएम ओमप्रकाश को प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने परिवहन विभाग के महाप्रबंधक रामकुमार को भर्ती स्थल पर मैदान से बाहर आए युवाओं को बस स्टैंड तक पहुंचाने के लिए रोजाना सुबह तीन से साढ़े सात बजे तक बस तक सेवाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती निदेशक के अनुरोध पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भर्ती स्थल एससीआर स्कूल के मैदान में बेरिकेटिंग करवाने, जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल व अस्थाई शौचालय उपलब्ध करवाने, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता भागीरथ को विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी व भिवानी चार जिलों के युवाओं की इस रैली के लिए चार अक्टूबर को सुबह डेढ़ बजे से उम्मीदवारों का मैदान में प्रवेश शुरू हो जाएगा। सबसे पहले उनके एडमिट कार्ड की जांच की जाएगी। यह खुली भर्ती सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए की जायेगी। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को भर्ती में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस मौके पर नगराधीश मनीष फौगाट, डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, उप सिविल सर्जन डॉ. सुमन विश्वकर्मा, बिजेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह, पी ए रफै ल, सुनील तिवारी, एसडीओ सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
युवाओं को गुमराह करने पर कार्रवाई करेगा जिला प्रशासन: डीसी
उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने कहा है कि दादरी जिला बनने के बाद सेना की पहली भर्ती रैली का आयोजन सेना द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा की अध्यक्षता में आज अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि दादरी जिले में सेना भर्ती के नाम पर कोई भी संस्थान या संगठन युवाओं को गुमराह करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी दस्तावेज मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई : एसपी
उपायुक्त ने कहा कि भर्ती रैली में कोई भी युवा डोप टेस्ट में फेल पाया जाता है तो उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम यह जांच करेगी कि किसी उम्मीदवार ने शारीरिक परीक्षा में पास होने के लिए नशीले पदार्थों या उत्तेजक दवाओं का सेवन तो नहीं किया है। पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल ने कहा कि रैली स्थल पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम होंगे। किसी लड़के के पास फर्जी दस्तावेज पाए जाते हैं या कोई भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन::
युवाओं से अपील है कि किसी नशीला वस्तु का सेवन कर भर्ती प्रक्रिया में भाग न लें। कुछ ड्रग्स ऐसे होते हैं जिनका ब्लड जांच में पता नहीं चल पाता लेकिन ये यूरिन टेस्ट में पकड़ में आ जाते हैं इस लिए इस बार भर्ती रैली में शक के आधार पर युवाओं का यूरिन टेस्ट लेगी। जिला प्रशासन ने हमें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस भर्ती रैली से चार जिलों के युवाओं का फायदा होगा।
कर्नल एकेएस पिल्लई, भर्ती निदेशक चरखी दादरी कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें