फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक गुट की रैली का बहिष्कार, रद्द कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। झज्जर में तीन सितंबर को होने वाली मलिक गुट की भाईचारा रैली को लेकर विरोधी खेमा सामने आ गया है। शुक्रवार को किसान आरक्षण जाट संघर्ष समिति ने जाट भवन में बैठक के बाद कमिश्नर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। आशंका जताते हुए कहा कि इस रैली के माध्यम से कुछ लोग प्रदेश का माहौल बिगाड़ सकते हैं। इसके चलते रैली को रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जाट भवन में दोपहर के समय किसान आरक्षण जाट संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें आरक्षण मुद्दे पर कोर्ट के फैसले पर चर्चा की गई। साथ ही रविवार को झज्जर में होने वाली यशपाल मलिक गुट की रैली का बहिष्कार भी किया गया। इसके बाद सभी ने लघु सचिवालय में जाकर कमिश्नर और एसपी को जाकर ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में बताया कि कुछ लोग प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं, इसीलिए जगह-जगह रैली की जा रही है। सैमण में हुई घटना इसी का परिणाम है। अब रविवार को झज्जर में रैली की जा रही है। प्रदेश में चल रहे तनाव के माहौल के बीच इस रैली में राम रहीम के समर्थक माहौल खराब कर सकते हैं। जिससे शांति भंग होने का अंदेशा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रैली को रद्द किया जाना चाहिए। कहा कि यदि रैली में कोई घटना होती है तो इसके लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार होगा। इसमें किसी भी निर्दोष को नहीं फंसने दिया जाएगा। उन्होंने मलिक गुट पर चंदा के रुपये हजम करने के भी आरोप लगाए हैं। इस मौके पर रामकरण हुड्डा, विजयदीप पंघाल, सुरेंद्र सिंह गुलिया, वजीर सिंह, रामभगत मलिक, ओमप्रकाश प्रधान, रामफल, सत्यवीर पूनिया और कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें