फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बात कर रहे व्यक्ति पर गिरी बिजली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर बात कर रहे व्यक्ति पर गिरी बिजली, मौत
विज्ञापन

मंडी अटेली। खंड के गांव राता में रविवार को एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मुण्डिया खेड़ा निवासी नरेश कुमार (44) अपनी बाइक पर किसी कार्य से जा रहा था। रातां गांव के समीप बारिश आने से वह खेत में खड़े जाटी के पेड़ के समीप खड़ा हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि वह वहां खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था कि आसमानी बिजली उस पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बारिश के बाद राहगीरों ने उसे मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें