फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार सहित दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार सहित दो सगे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी। चरखी दरवाजा निवासी दो सगे भाइयों को सिटी थाना पुलिस व सीआईए टीम ने अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनसे दो अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर रविवार सुबह इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चरखी दरवाजा निवासी चंद्रपाल व उसका भाई राकेश उर्फ डाक्टर अवैध हथियार लिए हुए हैं। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी विक्रम ओलहान व सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र दांगी अपनी टीम सहित संभावित ठिकानों पर पहुंचे। पुलिस टीमों को देखकर दोनों आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने इन्हें काबू कर तलाशी ली गई तो चंद्रपाल के पास से 315 बोर पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। वहीं, उसके भाई राकेश से भी एक 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह इन दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला पुलिस प्रशासन ने बीते तीन दिनों में अवैध हथियार रखने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चंपापुरी निवासी अनिल स्वामी से पुलिस को एक नौ एमएम पिस्टल व एक जिंदा कारतूस मिला था। चंपापुरी निवासी अजय को भी पुलिस ने 32 बोर रिवाल्वर व एक कारतूस सहित दबोचा था। एक और कार्रवाई में पुलिस ने छोटी बाजारी निवासी युधिष्ठिर उर्फ मंगू को एक पिस्टल 315 बोर व दो जिंदा कारतूस सहित पकड़ा था। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि इन सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें