फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में रेवाड़ी में 25 जून को आयोजित किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर पूर्व सीपीएस राव दान सिंह एवं पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राव दान सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के साथ हो रहे अत्याचार एवं मौजूद सरकार के तीन साल के असफल कार्यकाल के विरोध में प्रदेश भर में किसान महापंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। रेवाड़ी में होने वाली महापंचायत में रेवाड़ी, गुड़गांव एवं महेंद्रगढ़ सहित आसपास की 11 विधानसभा क्षेत्र के किसान हिस्सा लेंगे। राव दान सिंह ने कहा कि रेवाड़ी अनाज मंडी में किसानों के हक की लड़ाई दक्षिण हरियाणा के साथ प्रदेश से भाजपा सरकार की नीवं हिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने सहित किसानों एवं मजदूरों की 12 मुख्य मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, दीवान सिंह चौहान, वीडी शर्मा, पूर्व पार्षद डॉ. अनिल, नगर पार्षद गुड्डू भारद्वाज, बिट्टू पार्षद धारूहेड़ा, राजेंद्र ठेकेदार, रामौतार गुर्जर, अजय यादव, प्रीता यादव, सरंपच देशराज यादव, पूर्व सरपंच मीरपुर अनिल, प्रकाश खरखड़ा, संजय मलिक, मुकेश मसानी, महिपाल मसानी, अमीलाल इंस्पेक्टर एवं सज्जन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें