फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी की युवती से साइकिल खरीदने के नाम पर 51 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी की एक युवती के बैंक खाते से एक व्यक्ति ने साइकिल खरीदने के नाम पर 51 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कृष्णा कॉलोनी निवासी कीर्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसने साइकिल ऑनलाइन बेचने के लिए सूचना जारी की थी। 25 जुलाई को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन किया, जिससे खरीद-फरोख्त की ऑनलाइन एप से संपर्क हुआ था। उसे साइकिल खरीदने के लिए 1 हजार रुपये की पेमेंट करनी थी। व्यक्ति बोला, मैं आपको एक कोड भेज रहा हूं। आप उस पर क्लिक कर देना। इसके बाद आपको 20 हजार रुपये मिलेंगे। उनमें से 19 हजार वापस कर देना। जैसे ही उसने क्लिक किया, कीर्ति के खाते से 19 हजार रुपये कट गए। उसने कहा कि यह तो मेरे खाते से कट गए हैं। जब उसने कहा तो दूसरी तरफ से कहा गया कि पैसे वापस आ जाएंगे। इस तरह उससे दोबारा ट्रांजेक्शन करवाकर कुल 51 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें