फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यालय में 51 छायादार व फलदार पौधे लगाए

Mon, 21 Jul 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो नंबर- 02पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाती प्राचार्या प्रोमिला यादव व संस्था सदस्य। स
विज्ञापन
नारनौल। हरित वसुंधरा आधार समिति ने मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन समिति प्रधान एडवोकेट हर्ष सैनी व सचिव सुरेश सैनी के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय में 51 छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। पौधों के बचाव के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। प्राचार्या प्रोमिला यादव और पुत्र मोहित यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के आजीवन सदस्य अर्जुन सैनी ने बताया कि हरित वसुंधरा समिति वर्षा ऋतु को पर्यावरणीय समृद्धि हेतु एक अमूल्य अवसर मानकर निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम को भी परिवर्तित कर दिया है। स्टेडियम में पहले कांग्रेस घास फैली रहती थी, लेकिन अब हरियाली व स्वच्छता के संगम से हरित स्टेडियम बन चुका है। इस अवसर पर राजेश शर्मा, रविंद्र सैनी, डॉ. दीपक वर्मा, शिवानी वर्मा, मनोज यादव, रामनिवास, अनिल, गजानंद, रमेश ,आशा, वंदना, रामफल और जोगिंदर सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें