फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईएमटी फेज तीन में 20 लाख से लगेंगी 500 स्ट्रीट लाइटें

Sun, 14 Dec 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06...आईएमटी में स्ट्रीट लगाने का कार्य करते कर्मचारी। स्रोत : निगम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। आईएमटी (औद्योगिक मॉडल टाउनशिप) क्षेत्र का फेज तीन में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंंगी। एचएसआईआईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम) की ओर से इस पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
आईएमटी में पांच फेज हैं। इनमें से तीन फेज के अंदर करीब 200 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। फेज तीन स्थापित होने के बाद कुछ ही हिस्से में लाइटें लगाई गई हैं। 30 से अधिक उद्योगों को स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी की ओर से टेंडर लगाकर 20 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छोटी-बड़ी 60 सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि करीब 500 स्ट्रीट लाइटें लगाया जाना प्रस्तावित हैं।

फेज तीन में भी उद्योग स्थापित हो रहे हैं। इनकी सुविधा में इंटरनल सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा सड़क सुधार कार्य भी आईएमटी में किया जा रहा है। -संदीप कुमार, एसडीओ, एचआईआईडीसी।
विज्ञापन


फेज तीन में जहां स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं वहां काम नहीं कर रही हैं। इसके लिए हमने स्ट्रीट लाइट लगवाने और पहले से लगी लाइटों का सुधार करने की मांग की थी। -महेश महावर, उद्यमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें