फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

Sun, 14 Dec 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02...रोहतक के पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड होकर कारों के बीच चलता ट्रैक्टर-ट्राला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर चालक ओवरलोड वाहनों को बेखौफ दौड़ रहे हैं। राजमार्गों पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक मानकों से अधिक सामान लादकर अवागमन कर रहे हैं। इन ओवरलोड वाहनों के कारण ही हादसों की संभावना अधिक रहती है। कोहरे के दिनों में राजमार्गों से अवैध तरीके से लोड होकर चलने वाला वाहन आमजन के लिए मुसीबत बन सकता है।
कोहरे की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में अधिक कोहरे के कारण दुर्घटना की संभावना शत-प्रतिशत रहेगी लेकिन वाहन चालकों की ओर से बरती जा रही लापरवाही से अन्य राहगीरों की जान भी जा सकती है। टीम ने शनिवार को राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों की पड़ताल की। इन मार्गों पर ट्रैक्टर और ट्रॉला वाहन चालक नियमों की अधिक अवहेलना करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक पराली और तूड़ी को अपने वाहन के बाहर तक लादकर चल रहे हैं। देर रात को इनमें सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न ही कोई रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं।
ट्रक चालक भी मानक से अधिक सामान लादकर ले जा रहे हैं। हालांकि, कुछ चालक ओवरलोड सामना को चालाकी से ढक कर ले जा रहे हैं। पानीपत हाईवे पर मंगलवार को चार से अधिक ट्रैक्टर चालक और दो ट्रक मानकों से अधिक सामान लेकर जाते हुए दिखाई दिए।
इधर, राजमार्गों के उन चौक-चौराहों पर बुरा हाल है जहां से गांवों को लिए संपर्क मार्ग निकलते हैं। पानीपत हाईवे के पास लाढ़ोत रोड के निकट चौक से एक ट्रैक्टर चालक ओवरलोड होने के साथ मोबाइल फोन पर बात करते हुए दिखाई दिया। सोनीपत राजमार्ग पर देर रात को बोझा ढोने वाले कई वाहन बिना किसी सुरक्षा नियमों के चलते हुए दिखाई दिए।

ट्रैक्टर चालकों के कॉमर्शियल और भूमिगत आरसी बनती है। इनके विपरीत भी गतिविधियों को कोई अंजाम देता है और क्षमता से एक फीट ज्यादा बाहर सामान लेकर चलता है तो चालान अवश्य है। -राजेश कुमार, एएसआई, सड़क सुरक्षा।
-
ओवरलोड वाहनों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। नवंबर में आरटीए की ओर से ओवरलोड वाहनों 340 चालान किए गए हैं। सरकार के लक्ष्य अनुसार भी कार्रवाई जारी रहती है। -मनीष मदान, सह सचिव, आरटीए।
विज्ञापन

02...रोहतक के पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड होकर कारों के बीच चलता ट्रैक्टर-ट्राला। संवाद

02...रोहतक के पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड होकर कारों के बीच चलता ट्रैक्टर-ट्राला। संवाद

02...रोहतक के पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड होकर कारों के बीच चलता ट्रैक्टर-ट्राला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें