एक पौधा माँ के नाम थीम के अंतर्गत पौधरोपण करते भारत विकास परिषद के प्रधान रमेश अहलावत,तरूण गुप्
रोहतक। भारत विकास परिषद की 1 और 2 सेक्टर शाखा ने एक पौधा मां के नाम थीम के तहत पौधरोपण किया गया। शाखा के सदस्यों की समितियों के उपसमूह बनाकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा रहा है ताकि आसपास की खाली भूमि पर पौधरोपण किए जा सके।
खाली जमीनों और पार्कों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अशोक, आम, सहजन, सजावटी और औषधीय पौधों का रोपण और वितरण किया गया। इसमें 58 पौधे लगाए और वितरित किए। शहर में विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे व त्रिवेणियां लगाई जा चुकी हैं जबकि लक्ष्य 1000 पौधे और 108 त्रिवेणियों का है। महिला सदस्यों की हरित वाहिनी टीमों का गठन किया जा रहा है। प्रधान रमेश अहलावत व तरुण गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में विद्यार्थियों एवं स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जा रहा है।