फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीएसबी नहर में पहुंचा 500 क्यूसेक पानी

Thu, 09 Jan 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
08सीटीके06..दिल्ली बाईपास रोड से गुजरती भालौठ सब ब्रांच नहर। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
भालौठ सब ब्रांच (बीएसबी) नहर में मंगलवार रात को 500 क्यूसेक पानी पहुंच गया है। इससे जिले के 40 से ज्यादा गांव के किसानों में खुशी की लहर है, क्योंकि पिछले काफी दिन से किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं मिल रहा था। इससे वह सिंचाई विभाग में मांग भी कर चुके थे कि जल्द नहर में पानी मंगवाया जाए, ताकि फसलों की सिंचाई की जा सके। भालौठ सब ब्रांच नहर से अलग-अलग गांवों में 34 माइनर निकलती है। इन्हीं के सहारे किसान अपनी फसलों में पानी दे पाते हैं, लेकिन नहर में पानी न आने से पिछले काफी दिनों से यह सभी माइनर सूखी हुई थी और किसान चिंतित थे। इससे ग्रामीण इलाके में पीने के पानी की भी समस्या पनपी हुई थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो चुकी है।
विज्ञापन

यहीं नहीं नहर में अगर पानी की कमी खलती है तो बीएसबी नहर में आने वाले पानी को जवाहर लाल नेहरू नहर में लिफ्ट कर लिया जाता है, लेकिन अभी तक जनस्वास्थ्य विभाग के तीनों पानी के टैंकों में 15 दिन तक का पर्याप्त मात्रा में पानी बचा हुआ है। अगर समस्या ज्यादा होती है तभी पानी को लिफ्ट किया जाता है, ताकि आमजन परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें