फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: जींद रोड पर हथियार दिखाकर किराना दुकानदार से 50 हजार छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के जींद रोड पर सोमवार रात करीब पौने 11 बजे बाइक सवार दो हथियारबंद युवकों ने घर जा रहे किराना दुकानदार से 50 हजार रुपये छीन लिए। साथ में पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भगवतीपुर गांव निवासी ईश्वर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसने जींद बाईपास चौक पर ढुल किराना स्टोर से दुकान कर रखी है। दुकान पर उसका भतीजा प्रदीप भी काम करता है। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों दुकान बंद करके स्कूटी पर गांव जा रहे थे। जब वह शिवम ढाबे के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया। इसके बाद छीनाझपटी करने लगे। एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। साथ में धमकी दी कि अगर पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। किराना दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। टिटौली पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें