फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पति ने होटल में पहुंचकर पत्नी को पकड़ा, पुलिस ने मर्जी बताकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने होटल में पहुंचकर पत्नी को पकड़ा, पुलिस ने मर्जी बताकर छोड़ा
विज्ञापन

-युवक का आरोप, अब साला दे रहा धमकी
-पुलिस ने किया पत्नी, साले और युवक के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। एक युवक ने होटल में पहुंचकर पत्नी को एक युवक के साथ पकड़ लिया। साथ ही नजदीक की पुलिस चौकी में ले गया। पुलिस ने दोनों की मर्जी बताकर उनको छोड़ दिया। अब युवक साला जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर पत्नी, साले और एक युवक के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक युवक सोमवार को अर्बन एस्टेट थाने में पहुंचा और लिखित में शिकायत दी कि उसके परिचित ने शिकायत दी कि उसकी पत्नी कार में एक युवक के साथ दिल्ली बाईपास चौक के नजदीक एक होटल में गई है। सुबह करीब 11 बजे वह होटल में पहुंचा और रजिस्टर देखा। रजिस्टर में युवक का नाम सही था, लेकिन पत्नी का नाम बदला हुआ था। साथ में आईडी भी लगा रखी थी। होटल के अलॉट किए गए कमरे में पहुंचा और युवक व पत्नी को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस उनको पकड़कर सेक्टर-14 की पुलिस चौकी में ले गई। वहां पर दोनों ने बयान दिए की वह अपनी मर्जी से आए हैं। उसने पत्नी के घर वालों को सूचना दी। घरवालों ने आने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जाने दिया। इसके बाद उसकी पत्नी न तो ससुराल आई और न मायके पहुंची। इसके बाद साले का फोन आया और फोन पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे पत्नी, साले व युवक से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें