रोहतक। रोहतक एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के नवनियुक्त ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां से भेंट की। ग्रुप कमांडर का पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी।
इस दौरान दोनों के बीच एनसीसी और विश्वविद्यालय के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ब्रिगेडियर राम नरेश ने कहा कि एनसीसी युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। संवाद