फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला सशक्तीकरण के लिए निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
12-नारी श​​क्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली निकालते महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्य - फोटो : 1
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली में कॉलेज के कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ कॉलेज प्रांगण से हुआ। रैली में प्रतिभागियों ने महिला सशक्तीकरण एवं समाज में नारी सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न नारों के माध्यम से जागरूक किया। रैली के बाद कैडेट्स एवं स्वयंसेवकों ने समाज में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. सविता मलिक, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. सोफिया, अनीता व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें