फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर खाते से उड़ाए 4.90 हजार रुपये

Wed, 15 Jul 2026 07:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रोहतक। बिजली मीटर ट्रांसफर कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से 4.90 लाख रुपये उड़ा लिए। ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया था। यह घटना 24 जून 2026 को शुरू हुई।



सेक्टर-4 एक्सटेंशन निवासी गितेश ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसे 24 जून 2026 को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। उसने बिजली मीटर ट्रांसफर के लिए विभाग का ऐप डाउनलोड करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिये 'टाटा पावर मीटर अपडेट' नाम की एक एपीके फाइल भेजी। गितेश ने उसके कहने पर वह फाइल डाउनलोड कर ली। 30 जून को उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से तीन ऑनलाइन लेनदेन में कुल 4.90 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसमें 2 लाख, 2 लाख और 90 हजार रुपये की राशि शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें