पीजीआईएमएस व जिला अस्पताल लगातार कोरोना संक्रमणकाल में हॉट स्पॉट बने हुए हैं। शनिवार को पीजीआईएमएस के डीएमएस डॉ. संदीप कुमार भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सीनियर कंसल्टेंट, काउंसलर, पीजी, रेजिडेंट, स्टाफ नर्स, एमआर सहित 47 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 2519 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में शनिवार को भी पीजीआईएमएस व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग संक्रमित मिले हैं। 47 नए कोरोना मरीजों के साथ जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 543 पहुंच गई है। इसमें से 37 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 506 मरीज होम आइसोलेट हैं। अभी तक 1950 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी तक 26 कोरोना के मरीजों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि 66968 सैंपल में से 64170 सैंपल निगेटिव आए हैं।
पीजीआईएमएस व जिला अस्पताल भी शिकार, एनेस्थीसिया विभाग सबसे अधिक प्रभावित
पीजीआईएमएस व जिला अस्पताल के डॉक्टर, नर्स व स्टाफ कोरोना का शिकार हो रहे हैं। इसमें सबसे अधिक एनेस्थीसिया विभाग व गाइनी विभाग प्रभावित हो रहा है। सेक्टर एक में जिला अस्पताल की काउंसलर, देव कॉलोनी की स्टाफ नर्स, सेक्टर 14 की स्टाफ नर्स, पीजीआईएमएस के डी ब्लाक में फीमेल इंटर्न, पीजीआईएमएस कैंपस का प्रोफेसर एनेस्थीसिया, ओमेक्स सिटी में एनेस्थीसिया का डॉक्टर, पीजीआई गर्ल्ज हॉस्टल में एनेस्थीसिया की रेजिडेंट डॉक्टर, सेक्टर 14 में ऑर्थो का पीजी, कृपाल नगर में निजी अस्पताल का आईसीयू कर्मचारी, पीजीआईएमएस हॉस्टल का डॉक्टर, आदर्श नगर में डीएमएस पीजीआईएमएस, दुर्गा कॉलोनी का एमआर संक्रमित मिले हैं।
ये भी मिले संक्रमित
महम में महिला व पुरुष मजदूर, खेड़ी दरवाजा में निजी लिपिक, हनुमान कॉलोनी में छात्र, झज्जर रोड पर निजी बैंक का मैनेजर, पाड़ा मोहल्ला की गृहिणी, नजदीक टीबी अस्पताल की छात्रा, उपायुक्त कार्यालय का सेवादार, निजी स्कूल का सेवादार, साईं दास कॉलोनी में छात्र, रामगोपाल कॉलोनी में निजी होटल का एडवाइजर, जगदीश कॉलोनी में बुजुर्ग, घन्नी पुरा की गृहिणी व निजी व्यवसायी, जनता कॉलोनी में कबड्डी का खिलाड़ी, भिवानी स्टैंड पर होटल का स्टाफ, प्रेम नगर का छात्र, इंद्रा कॉलोनी में गार्मेट शॉप संचालक, ओमेक्स सिटी का छात्र, करौथा की गृहिणी, सुंडाना की गृहिणी, सेक्टर चार में सांपला में ट्रेडिंग का बिजनेसमैन, सैनी कॉलोनी में फैक्टरी इंजीनियर, एक अज्ञात, शुगर मिल कॉलोनी के पास छात्र, गुजरां वाली गली में नई सब्जी मंडी का व्यापारी, जवाहर नगर की छात्रा, लघु सचिवालय में टैक्सेशन एवं एक्साइज विभाग का निरीक्षक, गांधी कैंप का छात्र, अज्ञात व्यक्ति व महिला, शीला मोहल्ला में किला रोड का कॉस्मेटिक शॉप संचालक, सिंह पुरा का किसान, अज्ञात महिला, बोहर में बजरंग भवन के पास शोरूम का सेल्समैन।