फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा ने असम को 43-12 से हराया

विज्ञापन
एमडीयू के खेल विभाग में शनिवार को आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में पुरूष कब्बडी मे
विज्ञापन
रोहतक। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा की ओर से आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में शनिवार को कड़े मुकाबले हुए। देश के विभिन्न राजयों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए आखिरी क्षण तक जूझकर अपना दमखम दिखाया। लड़कियों व लड़कों के वर्ग की चैंपियनशिप में लीग मैचों में देर रात तक मुकाबले चले। लड़कों के वर्ग में हरियाणा ने असम को 43-12 के अंतर से हराया। छत्तीसगढ़ ने जम्मू कश्मीर को 53-17 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के लीग मैच में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 47-15 से, महाराष्ट्र ने पुडूचेरी को 57-25 से, तमिलनाडु ने त्रिपुरा को 51-7 से, साई ने दिल्ली को 49-26 से, हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 32-18 से, चंडीगढ़ ने गोवा को 39-30 से, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 45-27 से, महाराष्ट्र ने मध्यप्रदेश को 54-31 से, केरल ने मणिपुर को 56-16 से, पंजाब ने उत्तराखंड को 40-36 से, पश्चिम बंगाल ने ओडिसा को 39-36 से, कर्नाटक ने बिहार को 56-22 से, गोवा ने जम्मू कश्मीर को 38-11 से, राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 57-20 से, झारखंड ने मध्यप्रदेश को 50-31 से, केरल ने त्रिपुरा को 30-10 से, पंजाब ने विदर्भ को 48-26 से, साई ने पश्चिम बंगाल को 33-4 से, केरल ने बिहार को 46-32 से, हिमाचल प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 49-18 से, झारखंड ने पुुडूचेरी को 31-27 से, तमिलनाडु ने मणिपुर को 50-20 से, विदर्भ ने उत्तराखंड को 48-38 से, दिल्ली ने ओडिसा को 42-16 से, कर्नाटक ने गुजरात को 29-26 से, महाराष्ट्र ने झारखंड को 46-18 से, तमिलनाडु ने केरल को 36-10 से, हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 37-27 से, उत्तराखंड ने तेलंगाना को 40-21 से, साई ने उड़ीसा को 29-3 से, कर्नाटक ने केरल को 52-39 से, हिमाचल प्रदेश ने असम को 32-7 से, दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 28-6 से हराया।
लड़कियों के वर्ग में हरियाणा ने गोवा को 52-16 से, साई ने गुजरात को 76-12 से, उत्तरप्रदेश ने झारखंड को 36-4 से, छत्तीसगढ़ ने करेल को 43-23 से, राजस्थान ने मणिपुर को 41-7 से, हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को 36-1 से, कर्नाटक ने तेलंगाना को 41-26 से, तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 40-35 से, साई ने दिल्ली को 43-21 से, गोवा ने मध्यप्रदेश को 35-33 से, आंध्रप्रदेश ने झारखंड को 37-2 से, महाराष्ट्र ने विदर्भ को 60-12 से, चंडीगढ़ ने पुडूचेरी को 50-16 से, बिहार ने केरल को 44-28 से, पंजाब ने ओडिसा को 47-24 से, दिल्ली ने गुजरात को 43-23 से हराया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में शनिवार को प्रो-कबड्डी के सीओ व कोच के अलावा द्रोणाचार्य अवॉर्डी, अर्जुन अवॉर्डी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी विशेष रूप से पहुंचे। इसमें द्रोणाचार्य अवॉर्डी रणधीर सिंह सहरावत, भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान व अर्जुन अवॉर्डी अनूप कमार, राकेश कुमार, मनीप्रीत, कृष्ण हुड्डा, रामबीर खोखर, बलवान दहिया, नवीन कुमार, अनिल राठी, राजेश फौगाट, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत नरवाल, प्रदीप नरवाल, संदीप, राकेश नरवाल, राजेश, दीपक निवास हुड्डा, कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान एवं पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कुलदीप दलाल मौजूद रहे। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे सेमीफाइनल व फाइनल खेले जाएंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें